'सांड की आंख' फेम निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर की फटी नाक की नस, अस्पताल में किया गया भर्ती

Prakashi Tomar admitted To The Hospital: सांड की आंख फेम सीनियर निशानेबाज प्रकाशी तोमर (Prakashi Tomar) को कौन नहीं जानता। उनकी निशानेबाजी की लोग तारीफ करते थकते नहीं हैं। फिलहाल तो प्रकाशी तोमर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रकाशी तोमर की हालत अचानक बिगड़ गई है। जिस वजह से उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

prakashi Tomar

प्रकाशी तोमर की हालत बिगड़

बताया जा रहा है कि प्रकाशी तोमर की नाक की नस फट गई है। जिस वजह से उनकी हालत काफी गंभीर हो गई है। जैसे ही यह खबर बाहर आई उनके फैन्स काफी परेशान हो गए। हर कोई प्रकाशी तोमर के स्वास्थ की जानकारी पाना चाहता है, लेकिन अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि निशानेबाज दादी की तबीयत घर पर काम करते समय अचानक ही खराब हो गई। उनके बेहोश होते ही घर वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे। रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

नोएडा किया गया रेफर

सोर्स की मानें तो प्रकाशी तोमर की नाक की नस फट जाने की वजह से वह अचानक ही बेहोश हो गई थीं। उनकी हालत देख परिवारवाले घबरा गए पहले उन्हें बागपत जिले के बड़ौत अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन वहां उनकी हालत देख उन्हें नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया था। फिलहाल तो उनके चाहने वाले और खासतौर पर शूटर्स जो उनके फैन हैं वह उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: latest bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X