Saaho Trailer- प्रभास और श्रद्धा की फिल्म साहो का ट्रेलर रिलीज- नहीं देखा होगा ऐसा एक्शन
सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म साहो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और लोग इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। दमदार अभिनय और एक्शन को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और ट्रेलर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से खबर आ रही थी कि...
एक काफी बड़ा एक्शन चेजिंग सीक्वेंस फिल्माया गया है जो कि फिल्म को अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। बाहुबली के बाद से प्रभास साउथ इंडस्ट्री के अलावा पूरी दुनिया के चहेते स्टार बन चुके हैं और लोग उनको काफी पसंद करते है।

इस फिल्म के ट्रेलर को अभी चार भाषाओं.. हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में रिलीज कर दिया गया है। प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में.. चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश और महेश मंजरेकर दमदार भूमिक में नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म के लिए प्रभास के फैंस के 30 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल आप देखिए ये धमाकेदार ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications