..................... Saaho: This is how Prabhas is prepping up for the high octane action sequences - Hindi Filmibeat

'साहो' में धमाकेदार एक्शन करते दिखेंगे बाहुबली स्टार प्रभास- ऐसी हो रही है तैयारी

अपने प्रत्येक किरदार में जी-जान लगाने वाले बाहुबली के सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी एक्शन फिल्म साहो के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रभास फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसका निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रभास यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि साहो में फिल्माए गए एक्शन सीक्वेंस रियल दिखें।

प्रभास इन दिनों एक शेड्यूल का पालन कर रहे हैं जिसमें उचित डाइट और एक्सरसाइज शामिल है। फ़िल्म के निर्माताओं ने हाल ही में कैमरे के पीछे की हलचल साझा करते हुए एक वीडियो रिलीज किया थी जिसमें इस बड़ी एक्शन फिल्म को फ़िल्माने में लग रही मेहनत से जनता को रूबरू करवाया गया था।

Saaho

फ़िल्म साहो में स्टंट और एक्शन दृश्य हॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंट निर्देशक केनी बेट्स द्वारा निर्देशित है। फिल्म में कई दिलचस्प एक्शन सीक्वेंस देखने मिलेंगे और इन सभी एक्शन दृश्यों को अलग-अलग ढंग से फ़िल्माया गया हैं। फ़िल्म में कई एक्शन सीक्वेंस बारिश और धूल में फिल्माए गए हैं। साथ ही फ़िल्म में प्रभास कार और बाइक के पीछे दौड़ लगाते हुए नज़र आएंगे। ये सीक्वेंस इटली, अबू धाबी, हैदराबाद और मुंबई में शूट किए गए हैं।

पहले प्रोमो में चंद सेकंड की एंट्री और दूसरे में उनके एक शब्द के डायलॉग 'बूम' के साथ दर्शकों के दिलों को जीतते हुए, प्रभास ने एक उच्च तकनीक से लैस एक्शन थ्रिलर देखने के लिए फ़िल्म प्रेमियों के बीच असीम जिज्ञासा पैदा कर दी है।

साहो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए, प्रभास पहले से कहीं ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और अपने किरदार को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X