SAAHO....बाहुबली प्रभास...2018 में टाईगर को देगा कड़ी टक्कर
Recommended Video

बाहुबली की सफलता के बाद फैंस के दिलों में राज करने वाले तेलुगू फिल्मों के अभिनेता प्रभास इन दिनों अगली फिल्म साहों की तैयारी में लगे हुए है। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 6 जनवरी से शुरु हो जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग की अबुधाबी में शुरु की जाएगी।
आपको बता दें कि ये शूटिंग एक महीने की होगी और इसमें प्रभास का शेड्यूल काफी मेहनत वाला होगा। इस फिल्म के एक्शन सीन्स अबुधाबी में फिल्माए जाएंगे जैसे चलती गाड़ी नें स्टंट और एक्शन सीन और भी बहुत कुछ इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा।

पता चला है कि इस सीन्स को शूट करने के लिए प्रभास नें तीन महीने तैयारी की है और अपने शरीर को फिट करने के लिए काफी मेहनत भी की है क्योंकि इन सीन्स को बिना फिटनेस के नहीं फिल्माया जा सकता था। प्रभास हिंदी पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए भी मेहनत कर रहे है। हाल ही में 15 दिनों के लिए श्रद्धा कपूर ने प्रभास को हिंदी सिखाई थी।


Click it and Unblock the Notifications