बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद, सुपरस्टार प्रभास ने जीता अपना पहला बॉलीवुड अवार्ड!

By Staff

सुपरस्टार प्रभास ने साहो के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म साबित हुई थी। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 400 करोड़ का कलेक्शन किया था। और इसी के साथ, प्रभास को हाल ही में उनके पहले बॉलीवुड अवार्ड से नवाज़ा गया है। प्रभास ने बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड्स में साहो के लिए "सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पुरुष डेब्यू" ख़िताब हासिल किया है, जो अभिनेता का पहला बॉलीवुड अवार्ड है।

साहो को 27 जनवरी 2020 में जापान में रिलीज़ किया गया है। इस फ़िल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है जिसके दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ लव स्टोरी को बेहद पसंद किया गया है।

 Prabhas

प्रभास ने हमेशा साबित किया है कि जब एक अभिनेता नई चीजों को आज़माने की बात करता है तो वह कभी पीछे नहीं हटते हैं और हमेशा अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर, कुछ हटकर दर्शकों के सामने पेश करते आये हैं।

अब, प्रभास अपनी अगली फिल्म के साथ एक अन्य पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा। फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।

अभिनेता के प्रशंसक न केवल दुनियाभर में मौजूद है, बल्कि अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखना हमेशा उनके प्रशंसकों के लिए यादगार वक़्त होता है। प्रभास ने साहो के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है और अद्भुत कहानी व एक्शन दृश्यों के साथ निश्चित रूप से प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X