'साहो' का नया गाना रिलीज- प्रभास और श्रद्धा की रोमांटिक केमिस्ट्री जीत लेगी आपका दिल!
प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "साहो" का नया गाना 'बेबी वोन्ट यू टेल मी' रिलीज कर दिया गया है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में श्रद्धा कपूर और प्रभास की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने मिल रही है। चूंकि, प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो इस हफ्ते रिलीज के लिए तैयार है, ऐसे में रिलीज से पहले मेकर्स एक-एक कर गानों को रिलीज करते हुए फैंस को उत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

फ़िल्म से अब तक रिलीज हुए सभी गानों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वही, श्रद्धा कपूर और प्रभास की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर एक साथ नजर आने वाली है जिसे देखने के लिए फैंस ख़ासा उत्साहित है। 'बेबी वोन्ट यू टेल मी' एक रोमांटिक गाना है।
इससे पहले रिलीज हुए गाने 'बैड बॉय' में प्रभास के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आईं थी और ये एक पार्टी सॉन्ग था। इससे पहले प्रभास और श्रद्धा कपूर का एक ओर गाना इन्नी सोनी भी रिलीज हुआ था जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी और अब 'बेबी वोन्ट यू टेल मी' गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है।
"साहो" एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications