साहो: प्रभास को श्रद्धा कपूर ने दी स्पेशल ट्रीट, घर से बनाकर लाईं ये स्वादिष्ट चीजें
श्रद्धा कपूर और प्रभास इस समय फिल्म साहो को लेकर चर्चा में हैं और इसकी शूटिंग में बिजी है। फिल्म काफी समय से बन रही है और प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी भी पहली बार बनी है। हाल ही में मकर संक्राति के मौके पर श्रद्धा कपूर ने साहो के अभिनेता प्रभास के लिए कुछ खास काम किया और उनको एक स्पेशल ट्रीट दी। दरअसल श्रद्धा कपूर इस मौके पर घर के बने तिल के लड्डू और खिचड़ी लेकर आईं थीं और उन्होने प्रभास को ट्रीट दी।
बता दें कि अक्सर शूटिंग के सेट पर श्रद्धा कपूर कुछ ना कुछ जरूर घर से बनवाकर लेकर जाती हैं। खबर है कि उनके घर के बने तिल के लड्डू काफी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।

श्रद्धा कपूर उन अभिनेत्रियों में से हैं जो कि काम को लेकर काफी ज्यादा सीरीयस रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म स्त्री ने शानदार कमाई की थी और लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आई थी।
बात करें प्रभास की तो फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद वो रुकने का नाम नहीं ले रहें हैं और एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर बॉलीवुड से भी मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications