साहो: इस पॉप सिंगर डांसर से जुड़ा प्रभास की फिल्म का कनेक्शन, फैंस के लिए धमाकेदार तोहफा
प्रभास एक सुपरस्टार तो बन ही चुकें हैं और उनकी फिल्मों के लिए अब फैंस काफी ज्यादा बेकरार रहते हैं। इस समय प्रभास फिल्म साहो लेकर व्यस्त हैं और उसकी शूटिंग कर रहें हैं। इसी फिल्म से जुड़ी एक खबर आई है जो कि आपको काफी ज्यादा हैरान और फिल्म के लिए बेचैन करने वाली है। गौरतलब है कि प्रभास की फिल्म को लेकर चर्चा है कि इसमें पॉप सिंगर डांसर बेयॉन्से का कुछ कनेक्शन है। अगर आप ये सोच रहे हैं वो इस फिल्म मे नजर आने वाली हैं तो ये बिल्कुल गलत है।
दरअसल बियॉन्से के गानों पर प्रभास इस फिल्म में थिरकते हुए नजर आएंगे और इसके लिए काफी भारी भरकम सेट तैयार किया जा रहा है। ये गाना कार्निवाल थीम पर फिल्माया जाएगा और वो 'ब्लो' और 'जैलेस' जैसे गानों पर डांस करते नजर आएंगे।

इस गाने को बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं और इसके लिए फ्रेंच ट्रेनर भी बुलाए गए हैं। इसके अलावा इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर सामने आ चुका जिसने बता दिया था कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आने वालीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications