'हर फिल्म बाहुबली नहीं हो सकती और लोगों को ऐसी उम्मीद भी नहीं रखनी चाहिए'- प्रभास
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो रिलीज की दहलीज पर ही खड़ी है और लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म के प्रमोशन को लेकर वो काफी ज्यादा बिजी हैं और इंटरव्यू लगातार अटेंड कर रहे हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रभास ने कुछ ऐसा कह दिया जो कि लगातार वायरल हो रहा है। दरअसल प्रभास ने बाहुबली को लेकर कहा कि 'लोगों को हर फिल्म से बाहुबली वाली उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
हर फिल्म बाहुबली नही हो सकती है।' गौरतलब है कि उनसे पूछा गया था कि वो बाहुबली के बाद एक ग्लोबल स्टार बन चुके हैं और स्टारडम संभालना ऐसे में कितना मुश्किल था साहो को लेकर..जिसपर प्रभास ने ये बात कही थी।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि बाहुबली जैसी फिल्में कभी कभी ही बनती हैं लेकिन साहो एक धमाकेदार एक्शन के साथ आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था और लोगों को काफी पसंद भी आया था।
इसके अलावा फिल्म में श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश और महेश मंजरेकर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिलहाल लोग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जो कि 30 अगस्त को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications