Saaho- तमंचे के साथ प्रभास और श्रद्धा का रोमांस- वायरल हो रहा है धमाकेदार Poster
Recommended Video
सुपरस्टार प्रभास इन दिनों फिल्म साहो को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म के ट्रेलर ने तो धमाका ही कर दिया है। आए दिन इस फिल्म से कोई ना कोई धमाकेदार पोस्टर रिलीज होता रहता है। इस समय जो पोस्टर सामने आया है उसमें श्रद्धा कपूर और प्रभास काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच भी दोनो के पास बंदूक नजर आ रही है। ये पोस्टर सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग दोनो के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं
इस फिल्म में प्रभास में अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
गौरतलब है कि ट्रेलर में सभी के लुक्स दिखाए गए हैं और सभी काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म एक बड़ी हिट साबित होने वाली है। इस फिल्म के लिए फैंस को 30 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications