SAAHO- बदल गई प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म की Release Date- अब इस दिन होगी रिलीज
सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और वो ये कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। बता दें कि ये शानदार एक्शन फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसको बदलकर 30 अगस्त कर दिया गया है। यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही काफी चर्चा में है। इस फिल्म का टीजर और पहला गाना 'साइको सैंया' भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में पहली बार प्रभास और श्रद्धा नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की खबर से निश्चित तौर पर उनके फैंस का दिल टूट गया होगा क्योंकि फिल्म के लिए अब उनको 15 दिन ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

ऐसा माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' की वजह से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है क्योंकि ये फिल्में भी 15 अगस्त को ही रिलीज हो रही है।
इस फिल्म में मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी अहम रोल में दिखेंगे। फिलहाल इस फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications