Saaho- लीक हो गई दमदार तस्वीर- प्रभास और श्रद्धा कपूर एक दूसरे में डूबे नजर आए
सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म साहो से एक शानदार तस्वीर लीक हो गुई है जिसमें श्रद्धा और प्रभास रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस तस्वीर के लीक होते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है और श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ काफी शानदार लग रही हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और कई तरह के लु्क्स ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। ये फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है और काफी बड़े बजट 300 करोड़ में बन रही है।
इस तस्वीर को देखकर तो ऐसा लग रहा है आपको एक नए रोमांटिक जोड़े की शुरुआत वाली फीलिंग आ सकती है। प्रभास ने फिल्म बाहुबली से अपना एक अलग नाम बना लिया है और यही कारण है कि अब वो बॉलीवुड के सितारों के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म में कई बड़े सितारे शामिल हो चुके हैं। बता दें, फिल्म में सिर्फ प्रभास और श्रद्धा कपूर ही नहीं.. बल्कि नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी जैसे बॉलीवुड कलाकार भी नजर आने वाली हैं।
नील फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। जबकि श्रद्धा प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ये फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications