Saaho Poster- प्रभास ने श्रद्धा के साथ ’साहो’ का एक्शन से भरपूर नया पोस्टर किया शेयर!
सुपरस्टार प्रभास ने श्रद्धा कपूर के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "साहो" से एक एक्शन-पैक पोस्टर साझा किया है जिसमें श्रद्धा अपने हाथों में बंदूक के साथ एक्शन का दमख़म दिखाते हुए नज़र आ रही है। प्रत्येक झलक के साथ दर्शकों को प्रत्याशित करते हुए, फिल्म को साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म में से एक माना जा रहा है। प्रभास ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के बीच फ़िल्म से यह नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा," Hi Darlings! Hope you liked this action poster.. #Saaho coming on 30th August !
काफी समय से प्रभास के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहें हैं और प्रभास बाहुबली के बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे। श्रद्धा कपूर के करियर के लिए फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications