'साहो' का नया पोस्टर रिलीज- फुल एक्शन अवतार में दिखे बाहुबली स्टार प्रभास

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह पोस्टर एक्शन से भरपूर है, जहां प्रभास स्टाइल से भरपूर बाइक पर दिख रहे हैं। बता दें, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 15 अगस्त 2019 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। यह भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में शामिल है।

श्रद्धा कपूर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- Check out the new action packed poster of the biggest action entertainer of the year! 👊 ❤️

Saaho

कोई शक नहीं कि फैंस ही नहीं.. बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बाहुबली सीरिज के बाद.. यह प्रभास की अगली फिल्म होगी, जो इतने बड़े स्तर पर बनाई गई है। फिल्म के निर्देशक हैं सुजीत।

साहो में प्रभास, श्रद्धा कपूर के साथ जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी जैसे अभिनेता अहम किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है।

सूत्रों की मानें तो साहो एक्शन के मामले में बाहुबली से भी बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म के एक्शन सीन्स को अबु ढ़ाबी में फिल्माया गया है। यह साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। वहीं, इस फिल्म के एक गाने में प्रभास हॉलीवुड की पॉप सिंगर बियॉन्से के गानों पर ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X