..................... Saaho- New poster of Prabhas and Release date out now - Hindi Filmibeat

Saaho- रिलीज हुआ साहो से प्रभास का दमदार पोस्टर- इस दिन Release होगी फिल्म

बाहुबली के बाद प्रभास एक बार फिर से बड़े धमाके के साथ दिखाई देने वाले हैं और इस फिल्म उनके साथ पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है। बता दें कि आज प्रभास की फिल्म से एक और लुक सामने आय़ा है जिसमें प्रभास काफी दमदार लग रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान हुआ है और फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके पहले श्रद्धा कपूर का भी शानदार पोस्टर रिलीज हो चुका है।

गौरतलब है कि ये फिल्म एक दमदार एक्शन फिल्म है और इसको लेकर कई धमाकेदार एक्शन सीन फिल्माए जा चुके हैं। कई बार प्रभास की तस्वीरें फिल्म के सेट से वायरल हुई हैं।

saaho, prabhas, shraddha kapoor, साहो, प्रभास, श्रद्धा कपूर

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इन दोनो के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्राफ, मंदिरा बेदी, अरुण विजय, संपत राज जैसे अभिनेता फिल्म में धमाका करेगें।

खबरों की मानें तो तो स्पाई थ्रिलर फिल्म साहो 300 करोड़ रुपये से बनाई जा रही है। कुछ वक्‍त पहले इस फ‍िल्‍म का एक एक्‍शन सीन अबु धाबी में फ‍िल्‍माया गया था।

इस सीन को फिल्माने पर 90 करोड़ रुपये की लागत आई थी। सीन में प्रभास बाइक चलाते नजर आए थे। मेकर्स ने फिल्म के इंटरवल सीक्वेंस पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि फ‍िल्‍म दमदार होगी। लोग 15 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X