SAAHO- प्रभास और श्रद्धा की साहो रचेगी इतिहास- 8 मिनट के एक्शन सीन में इतने करोड़ खर्च
बाहुबली स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो इस समय काफी चर्चा में हैं। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है लोग फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब इस फिल्म से लेकर एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है जो कि फैंस के बेचैनी दोगुनी करने वाली है। खबर है कि इस फिल्म प्रभास और श्रद्धा कपूर को लेकर एक ऐसा एक्शन सीन फिल्माया गया है जो कि 70 करोड़ के खर्च पर बना है। इस एक्शन सीन की टाइमिंग लगभग 8 मिनट है।
गौरतलब है कि ऐसा तो बॉलीवुड फिल्म के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। इस सीन को अबु धाबी में फिल्माया गया है जो कि इतिहास रचने वाला है। साहो के एक्शन सीन्स को केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म के 90% फाइट सीन्स रियल हैं। मूवी में श्रद्धा पुलिस के रोल में दिखेंगी। साहो एंटरटेनमेंट के सभी फैक्टर्स से भरपूर है, जो किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए जरूरी होती है।
मूवी में मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी अहम रोल में दिखेंगे। फिलहाल इस फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर का इंतजार है और फिल्म के रिलीज के लिए फैंस को 15 अगस्त तक इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications