साहो- प्रभास की फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज की एंट्री- इस तरह से मचाएंगी धमाल!
बाहुबली एक्टर प्रभास इस समय फिल्म साहो को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और हाल ही में इस फिल्म के टीजर ने धमाका कर दिया था। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का हिस्सा एक एक्ट्रेस बनने जा रही हैं जो कि अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली हैं। हम बात कर रहें हैं खूबसूरत जैकलीन फर्नांडीज की जो इस फिल्म के एक स्पेशल गाने में नजर आ सकती हैँ। इस फिल्म के लीड रोल में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं।
ये पहली बार होगा जब श्रद्धा और जैकलीन प्रभास के साथ काम करती हुई नजर आने वाली हैं। इसके पहले भी कई फिल्मों में जैकलीन फर्नांडीज ने स्पेशल सॉग करके काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी है।

हाल ही में इस फिल्म के पहले साइको सइयां का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर काफी धमाकेदार लग रहे थे। साहो में प्रभास, श्रद्धा कपूर के साथ जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता अहम किरदारों में दिखेंगे।
टीजर में सबकी एक झलक भी पेश की गई है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है। फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications