रिलीज हुआ 'साहो' का धमाकेदार TEASER- प्रभास और श्रद्धा कपूर का दमदार एक्शन
आखिरकार साहो के पहले टीजर का इंतजार खत्म हुआ। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो का टीजर रिलीज कर दिया गया है और कोई शक नहीं कि ये टीजर एकदम धमाकेदार है। टीजर में एक ओर जहां प्रभास और श्रद्धा की कैमिस्ट्री दिखाई गई है, वहीं दूसरी ओर एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स भी शामिल किया गया है। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है।
यह भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में शामिल है और टीजर देखने के बाद दर्शक भी इस बात को समझ पाएंगे। फिल्म की एक्शन सीन्स को काफी बड़े स्तर पर फिल्माया गया है। फैंस ही नहीं.. बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बाहुबली सीरिज के बाद.. यह प्रभास की अगली फिल्म होगी, जो इतने बड़े स्तर पर बनाई गई है। फिल्म के निर्देशक हैं सुजीत।
यहां देंखे फिल्म टीजर-
साहो में प्रभास, श्रद्धा कपूर के साथ जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता अहम किरदारों में दिखेंगे। टीजर में सबकी एक झलक भी पेश की गई है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications