'साहो' फर्स्ट रिव्यू- धमाकेदार एक्शन और स्टंट, क्या उम्मीदों पर खरे उतरे बाहुबली प्रभास?
Recommended Video
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एक ओर यह भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है, वहीं 350 करोड़ के बजट पर बनी यह सबसे मंहगी फिल्म भी है। फिल्म भारत में 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन फैंस हर दिन बढ़ती जा रही है। लिहाजा, हम फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डीटेल भी आप तक पहुंचा रहे हैं। ओवरसीज में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां से फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिस्पॉस पढ़ने को मिल रहे हैं।
एक पत्रकार ने लिखा- "#Saaho First Half will BLOW your Mind ! #Prabhas Entry is Just PAISA VASOOL ! Gossebumps Actions Stunts & Chases !! Wooahh ! 👏👏👏👏👏👏👏."
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे। बाहुबली सीरिज के बाद.. यह प्रभास की अगली फिल्म होगी, जो इतने बड़े स्तर पर बनाई गई है। फिल्म के निर्देशक हैं सुजीत।


Click it and Unblock the Notifications