First LOOK: 2017 के बाद.. अब 2018 में ब्लॉकबस्टर धमाका.. तैयार हैं सुपरस्टार!
Recommended Video

'बाहुबली' सीरीज से देश- दुनिया में तलहका मचाने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म 'साहो' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। प्रभास के 38वें जन्मदिन के मौके पर उनकी नई फिल्म की झलक दिखाई गई है। कोई शक नहीं यह पोस्टर शानदार है.. हालांकि यहां प्रभास का चेहरा नहीं दिखाया गया है।
'गोलमाल अगेन' को पीछे करना है.. आमिर खान ने चली 'गंदी' चाल!
2017 में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली- द कनक्लूजन' में बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' है, जिसमें वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंग। सुजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर दिखेंगी। जबकि नील नितिन मुकेश भी इसमें अहम किरदार में दिखेंगे।

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा बताया जा रहा है। आप इसी से अंदाजा लगा लें कि.. साहो का सिर्फ एक एक्शन सीन 25 करोड़ के बजट पर फिल्माया जा रहा है।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications