साहो के लिए प्रभास ने साउथ के सुपरस्टार होने के बावजूद जो किया उससे हर हिंदी फैन चौंक जाएगा
बाहुबली स्टार प्रभास, आजकल अपनी अगली फिल्म साहो का प्रमोशन कर रहे हैं। साहो, हिंदी में भी बनाई गई है और 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में प्रभास के अपोज़िट श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। अब एक प्रमोशन के दौरान, प्रभास ने ऐसा खुलासा किया कि हर कोई चौंक गया। कम से कम इतने बड़े साउथ सुपरस्टार से ये उम्मीद किसी को नहीं थी।
दरअसल, प्रभास ने बताया कि फिल्म के हिंदी डायलॉग्स उनके लिए देवनागरी लिपि यानि कि हिंदी में ही लिखे गए थे। उन्हें हिंदी पढ़ने में भी आती है और लिखने भी। फिल्म के डायलॉग्स भी प्रभास ने खुद ही डब किए हैं।

प्रभास की ये बात सुनकर सभी हिंदी फैन्स के दिल में उनके लिए सम्मान थोड़ा और बढ़ गया होगा। गौरतलब है कि उनकी पिछली फिल्म बाहुबली में प्रभास की आवाज़ हिंदी में डब की थी हिंदी टीवी और मराठी फिल्मों के सुपरस्टार शरद केलकर ने। लेकिन इस बार प्रभास ने खुद मेहनत की है।
गौरतलब है कि प्रभास अपनी पिछली फिल्म बाहुबली से ग्लोबल स्टार बन चुके हैं और इसलिए साहो से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि इस तरह की तुलना करना गलत है लेकिन एक बात साफ है कि प्रभास ने जो कर दिखाया है उसके बाद कई ऐसी बातें हैं जो हर स्टार को उनसे सीखनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











