एस एस राजामौली की फिल्म का टाइटल हुआ रिवील, महेश बाबू के फर्स्ट लुक को देख फैन्स बोले- ब्लॉकबस्टर

Priyanka Chopra-Mahesh Babu Upcoming Movie Title: एसएस राजामौली की फिल्म इन दिनों जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई है क्योंकि इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फैन्स को एसएस राजामौली की फिल्मों को लेकर अलग ही उत्साह रहता है। अभी तक फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की थी।
वहीं अब एस एस राजामौली ने अपनी अपकमिंग एक्शन एडवेंचर फिल्म का टाइटल एनाउंस कर दिया है। हाल ही में हुए एक इवेंट में एक शॉर्ट टीजर दिखाया गया जिसमें फिल्म के टाइटल के साथ ही महेश बाबू का फर्स्ट और दमदार लुक देखने को मिला। चलिए अब बिना देर किए जानते हैं कि फिल्म का टाइटल क्या है ?
SSmb29 का टाइटल हुआ रिवील
मेकर्स ने हैदराबाद में एक धमाकेदार 'ग्लोब ट्रॉटर' नाम का एक इवेंट रखा। जिसमें उन्होंने फिल्म के टाइटल की घोषणा की। बता दें कि एस एस राजामौली की इस फिल्म के टाइटल का नाम 'वाराणसी' है। फिल्म का एक शॉर्ट टीजर भी दिखाया गया जिसमें महेश बाबू का दमदार लुक देखने को मिला। महेश बाबू की आंखों में चमक, शरीर पर चोट के निशान, खून से भीगी शर्ट और हाथ में त्रिशूल लिए नजर आए।
Orey 😭😭🤙🤙 #GlobeTrotter pic.twitter.com/uRPEzAwJew
— ~DEVIL~ 🌐🦁🔱 (@Devil_4005) November 15, 2025
महेश बाबू का फर्स्ट लुक देख दीवाने हुए फैन्स
इस फर्स्ट लुक में देखा जा सकता है कि महेश बाबू गुस्से में रौद्र रूप में नंदी पर सवार नजर आ रहे हैं। उनकी एंट्री ने इवेंट में तहलका मचा दिया। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखते ही फैन्स ने फिल्म को सुपर डुपर हिट करार दे दिया है। फिलहाल तो फैन्स तो फिल्म का शॉर्ट टीजर बेहद पसंद आया है। बता दें कि इस इवेंट में एसएस राजामौली के साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











