..................... S.S. Rajamouli Excited For Baahubali Screening At PIFF In Karachi - Hindi Filmibeat

एसएस राजमौली की फिल्म बाहुबली, PIFF कराची में की जाएगी प्रदर्शित

फिल्मों की सफलता निर्देशक की सोच पर निर्भर करती है और फिल्म अच्छी जाएगी या बुरी ये निर्देशक की जिम्मेदारी होती है। बता दें कि फिल्म बाहुबली ने आकर धमाल कर दिया था और उसके बाद फिल्म बाहुबली 2 ने आकर तो सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए थे।

इन दिनो एक फिर से बाहुबली और बाहुबली 2 चर्चा में चल रही है और इस बार फिल्म के चर्चा में आने का दूसरा है कारण है। दरअसल इस बार पाकिस्तानी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बाहुबली की स्क्रीनिंग की जाएगी जिस वजह से फिल्म के निर्देशक एस एस राजमौली काफी ज्यागा खुश है।

आपको बता दे कि इस बात की जानकारी खुद निर्देशक ने अपने ट्विटर अकाउंट में ट्वीट करते हुए दी है। राजमौली ने इस बात पर काफी प्रशन्नता भी जताई है। आपको बता दें कि ये फिल्म फेस्टिवल चार दिन का होगा जिसमे इस फिल्म की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

ss rajamouli, prabhas, bahubali, bahubali 2, एसएस राजामौली, प्रभास, बाहुबली, बाहुबली 2

शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसने राजमौली की फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 ना देखी हो। बता दें कि इस फिल्म एक काल्पनिक साम्राज्य दिखाया गया है जिसका नाम माहिष्मती होता है।

फिल्म में दो भाईयों प्रभास जो कि बाहुबली की लीड रोल में है और राणा डग्गुबाती जो उनके सौतेले भाई है। इन दोनो भाईयों के बीच नफरत की कहानी है।

बता दे कि इनके अलाना फिल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है जिनमें तमन्ना, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन आदि शामिल है। फिल्म ने रिलीज होते ही एक साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे और अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए थे।

आपको बता दें कि होने वाले पाकिस्तान फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ यही फिल्म नहीं बल्कि डियर जिंदगी, हिंदी मीडियम, आंखो देखी, कड़वा हलवा, निल बटे सन्नाटा और मराठी फिल्म सैराट भी प्रदर्षित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X