बाहुबली 2 के डायरेक्टर एस एस राजामौली हुए इमोशनल..पोस्ट किया वीडियो
एस एस राजामौली ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कर्नाटक के दोस्तों से अपील कर रहे हैं कि फिल्म को कर्नाटक में बैन ना करें।
कर्नाटक में हुआ बाहुबली 2 का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल पूरा मामला ये है कि फिल्म में कटप्पा का किरदार निभाने वाले सत्यराज ने आज से लगभग 9 साल पहले कन्नड़ लोगों के खिलाफ कुछ बयान दिया है। लेकिन मामला ये है कि 9 साल बाद इसके लिए कर्नाटक में माफी की मांग की जा रही है।
कर्नाटक के बाहर हालांकि ये बात किसी के गले नहीं उतर रही है कि 9 साल बाद इस मामले को क्यों तूल दिया जा रहा है। इतना ही नहीं 28 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो रही है इस विरोध में बैंगलोर को बंद करने की भी मांग की जा रही है. फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो में उन्होंने लोगों से अपील की है कि "इस मामले को यहीं खत्म करें। बहुत ही मेहनत से बाहुबली जैसी फिल्म बनी है और इसमें कई लोगो की मेहनत जुडी है। उन्होंने ये भी कहा कि ये इतना पुराना मामला प्लीज इसके लिए हमें टारगेट ना करें और फिल्म को रिलीज होने दें।"
इधर ट्विटर पर भी #JusticeForSathyaraj ट्रेंड कर रहा है। लोगों कटप्पा यानी सत्यराज ते सर्मथन में ट्वीट कर रहे हैं कि उन्हें जबरदस्ती फंसाया जा रहा है और लोगों को बाहुबली 2 देखने जरूर जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications