इसे कहते हैं बिग SURPRISE..बाहुबली 10..15..रिकॉर्ड की लंबी लाइन...
बाहुबली निर्देशक एस राजामौली ने इस बात की जानकारी दी है कि बाहुबली पर टीवी सीरिज जल्द बनाई जाएगी।
बाहुबली 2 के रिलीज को महज एक एक महीने शेष हैं। ऐसे में इस फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने इस बात का खुलासा किया है कि बाहुबली की दुनिया कभी समाप्त नहीं होगी। जी हां। बड़े पर्दे पर भले ही बाहुबली का अंत हो जाए।
लेकिन छोटे पर्दे पर जल्द ही बाहुबली का दमखम देखने को मिलेगा। निर्देशक राजामौली ने इस बात का खुलासा किया है।राजामौली ने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली पर आधारित एक किताब द राइज ऑफ शिवगामी के लांच के मौके पर उन्होंने इस बात की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हमारी योजना अब टेलीविजन श्रृंखला बनाने की है। हालांकि यह डेली शो नहीं होगा। मेरी योजना 10 से 13 एपिसोड वाले टीवी सीरिज बनाने की है।
गौरतलब है कि बाहुबली पर बाहुबली को पुस्तक के तौर पर पहले ही पेश किया जा चुका है। इस किरदार में रानी शिवगामी के रानी बनने की जर्नी बताई गई है। सीरिज में बाहुबली के पार्ट को भी शामिल किया जाएगा।
बहरहाल,इस फिल्म की रिलीज की गिनती शुरू हो गई है। 28 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज होगी। आइए रिलीज पर एक नजर डालते हैं इस फिल्म के एक अनोखे सफर पर। जो आपके लिए सिनेमा का एक नया स्तर लेकर आएगा।
यहां देखें..


Click it and Unblock the Notifications