सरकार 3 के सेट पर पहुंचे एसएस राजामौली..बिग बी से की मुलाकात!
सरकार 3 के सेट पर अमिताभ बच्चन से मिलने गए बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली। बिग बी ने शेयर की तस्वीर।
रामगोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म सरकार 3 के लिए शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन को सेट पर वाकई में एक बड़ा सा सरप्राइज़ मिला। सरप्राइज़ था, बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली का आना। जी हां..अमिताभ बच्चन सरकार 3 की शूटिंग कर रहे थे तो वहां सेट पर एसएस राजामौली ने आकर उन्हें सरप्राइज़ दे दिया।

बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली को वहां पाकर बिग बी काफी खुश हुए और इस दौरान की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।
आवाज़ के साथ छेड़छाड़ से गुस्साए अरिजित सिंह..सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा ''The genius director Rajamouli of that colossal film 'Bahubali' on set of SARKAR 3...a simple humble man!!''
अब ये सिर्फ एक कैज़ुअल मीटिंग थी, या आने वाले प्रोजेक्ट का हिंट। इसके बारे में तो बस ये दोनों ही बता सकते हैं। इस मुलाकात के बारे में ट्वीट करते हुए सरकार 3 के निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने लिखा "The Baahubali of filmmaking with the Baahubali of acting on the sets of Sarkar 3." आपको बता दें कि इस फिल्म में ऐश्वर्या और अभिषेक को नहीं लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
