CSK की हार के बाद टीम में शुरु हुई कलह? ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी को किया अनफॉलो!

Ruturaj Gaikwad unfollow MS Dhoni- IPL 18 शानदार तरीके से चल रहा है और इस बार दिग्गज टीमें जैसे चेन्नई और मुंबई कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
बीते दिन एमएस धोनी की टीम ने केकेआर से जबरदस्त शिकस्त पाई है। चेपक में इतनी बुरी तरह से हारने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस सीजन चेन्नई की ये लगातार 5वीं हार है और पूरे आईपीएल के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच खबरें आ रही हैं एमएस धोनी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बीच सबकुछ अच्छी नहीं चल रहा है।
सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
खबरों हैं कि ऋतुराज ने महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्यों चेन्नई की लगातार हार की वजह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच बदलते हुए रिश्ते हैं?
हालांकि पड़ताल करने पर पता चला कि ये महज अफवाह है। दरअसल ऋतुराज ने कभी भी धोनी को फॉलो ही नहीं किया तो अनफॉलो कैसे करेंगे। इस बीच टीम पर नजर रखी जा रही है और इसी वजह से इस तरह की खुराफातें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस स्क्रीनशॉट को filmygyan ने साझा किया है और इसमें साफ तौर पर गायकवाड़ ने धोनी को फॉलो नहीं किया हुआ है। इसपर एक यूजर ने लिखा, ''भाई उसने पहले से फॉलो नहीं किया।'' एक ने लिखा, ''तुम शांति रखो भाई।'' एक ने लिखा, ''कितने फालतू हो तुम लोग दिन भर सबका फॉलोअर्स देखते रहते हो।''
एक ने लिखा, ''धोनी सर लीजेंड हैं... पर्यावरण अनुकूल हैं, प्रकृति की सोचते हैं...।'' एक ने लिखा, ''बहुत बढ़िया निर्णय भाई।'' एक ने लिखा, ''अबे ये पहले सी अनफॉलो किए हुए हैं ना की केकेआर से मैच हारने के बाद।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











