Ruturaj Gaikwad Wedding- धोनी के इस खिलाड़ी ने शादी कर सबको चौंकाया, वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

एमएस धोनी के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है और शादी करके सभी शॉक्ड कर दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलते देखा जाता है और वो शानदार बल्लेबाज हैं।
क्रिकेटर ने 3 जून को एक भव्य शादी में उत्कर्ष पवार से शादी की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी समारोह से तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, "पिच से वेदी तक, हमारी यात्रा शुरू होती है।" जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं वो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
शादी की तस्वीरों में दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं। रुतुराज ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई ड्रेस पहनी थी, जबकि उत्कर्ष पल्लोड क्रिएशंस के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर हैं।
उन्होंने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। रुतुराज भी आईपीएल में महाराष्ट्र की पुरुष टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। ऋतुराज गायडवाड़ ने जैसे ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं उनके साथी खिलाड़ियों ने लगातार उनको मुबारकबाद दी है और इसमें विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
दीपक चाहर, राशिद खान और तीक्षणा जैसे खिलाडियों ने उनको शादी की मुबारकबाद दी। फिलहाल ऋतुराज ने इंडियन क्रिकट टीम में अब तक एंट्री नहीं की है लेकिन काफी जल्दी ये भी पूरा होने वाला है। एमएस धोनी के इस खिलाड़ी ने कमाल का खेल दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications











