#Viral: अक्षय कुमार ने दिया एक और रूस्तम ट्रेलर...बिल्कुल हटके
अक्षय कुमार धीरे धीरे परफेक्शनिस्ट होते जा रहे हैं और रूस्तम ट्रेलर के लिए उन्होंने बिल्कुल अनोखा काम किया। ये काम था, रेडियो पर अलग ट्रेलर देना। और शायद रूस्तम पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जिसने ऐसा किया।
[#Exclusive: अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर पर ऋतिक का REACTION!]
लेकिन अक्षय के सरप्राइज़ का पिटारा यहीं खत्म नहीं होता। रूस्तम ट्रेलर की आवाज़ बने वो शख्स जो 60 के दशक में सबके दिलों की धड़कन थे - अमीन सयानी। सयानी साहब जब 60 के दशक में अपना शो लेकर आते थे तो सब केवल कान खोलकर रेडियो सुनते थे।

और अब अक्षय कुमार की रूस्तम का ट्रेलर, अमीन सयानी की आवाज़ में उन लोगों के लिए ट्रीट होगा जो उस ज़माने में पले बढ़े। यानि कि अक्षय कुमार एक बेहतरीन स्ट्रैटेजी के तहत अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा ली।
इतना ही नहीं, इससे पहले भी अक्षय अपनी फिल्मों के लिए बेहतरीन स्ट्रैटेजी अपना चुके हैं। जैसे कि हाउसफुल का ट्रेलर लॉन्च उन्होंने कई शहरों में एक साथ किया था जिससे कि सारे akkians ने ट्रेलर एक साथ देखा था।
["#RustomTrailer के हर सीन पर 100 करोड़ की मुहर!"]
अब ये तो रूस्मत प्रमोशन की शुरूआत है। देखना है कि अक्षय कुमार फिल्म के लिए और क्या क्या नया लेकर आते हैं। गौरतलब है कि रेडियो एड का आईडिया रूस्तम की टीम ने इसलिए भी रखा कि फिल्म उसी दशक की है।
और 60 के दशक में रेडियो होना भी बहुत बड़ी बात थी। लोगों को अपने बीते दिनों की याद दिलाने का ये नायाब तरीक था। सुनिए रूस्तम का रेडियो ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications













