रूसो ब्रदर्स का जवाब, नई कैप्टन मार्वल होंगी प्रियंका चोपड़ा? दीपिका पादुकोण रिजेक्ट!
हॉलीवुड के डायरेक्टर्स रूसो ब्रदर्स को भला कौन नहीं जानता है। उनकी फिल्में पूरी दुनिया में तहलता मचाती हैं और हाल ही में उनका भारत दौरा हुआ था। इस वक्त रूसो ब्रदर्स ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो कि चर्चा में है। दरअसल उनका कहना था कि अगली कैप्टन मार्वल में वो प्रियंका चोपड़ा को चुनेगे। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण भी थीं लेकिन उन्होने PeeCee को ही चुना।
निर्देशक जोड़ी प्रियंका के डेब्यू वेब शो सिटाडेल को प्रोड्यूस कर रही है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के फैन पेज ने मुंबई में धनुष के साथ द रुसो ब्रदर्स की फिल्म द ग्रे मैन की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो साझा किया।

एक स्पष्ट बातचीत में, जब उन्हें अगले कैप्टन मार्वल के रूप में प्रियंका और दीपिका पादुकोण के बीच चयन करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा,

रूसो ब्रदर्स का बयान
"हमें प्रियंका को चुनना होगा। बहुत बड़े प्रशंसक, बड़े प्रशंसक हैं। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम हैं एक परियोजना पर काम कर रहे हैं। हम एक शो, सिटाडेल का निर्माण कर रहे हैं।"

इंडस्ट्री से काफी दूर हैं
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडस्ट्री से काफी दूर हैं लेकिन हॉलीवुड में लगातार किसी ना किसी फिल्म से धमाका करती रहती हैँ। हालांकि वो सीरीज पर काफी ध्यान दे रहीं हैँ। दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो भी हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं लेकिन रूसो ब्रदर्स प्रियंका को ज्यादा पसंद करते हैं।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है और ज्यादातर वो अमेरिका में ही रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा काफी जल्दी अपनी सीरीज का हिस्सा बनेंगी जो कि हॉलीवुड प्रोजेक्ट है।

लोगों को फिर से हिंदी फिल्मों में दिखाई देंगी?
हालांकि वो कैप्टन मार्वल बनती हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन रूसो ब्रदर्स उनको काफी पसंद करते हैं इतना तो तय है। फैंस को इंतजार है कि कब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी वापसी करेंगी ओर लोगों को फिर से हिंदी फिल्मों में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications