..................... Russion Couple Romance Women Swept Off By Water Waves In Sochi Video Viral - Hindi Filmibeat

Watch- समंदर किनारे रोमांस करते कपल कर रहा था रोमांस, अचानक पानी लहरों में बह गई लड़की

Viral video

Watch Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। अब हाल ही में रूस के सोची में एक लड़की का विशाल लहरों में बहता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल दहला रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब 20 साल की लड़की समंदर किनारे अपने बॉयफ्रेंड के साथ में रोमांस कर रही थी।

हालांकि आपको बता दें कि इस वीडियो की अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन अगर वीडियो की बात करें तो शुरुआत में कपल को बीच पर टहलते हुए देखा गया और एक दूसरे को गले लगते और चूमते हुए भी दिखाया गया है। लेकिन जब वीडियो आगे बढ़ता है तो कई लहरें आ जाती है और यह कपल बचकर निकलने में वहां से कामयाब हो जाता है।

लेकिन फिर अचानक से विशाल लहरें आ जाती है और लड़की को बहा कर ले जाती है। तभी लड़का अपनी जान बचाने के लिए भागता है और खुद को बचा लेता है। लेकिन वीडियो के अंत में इस लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड की तलाश करते हुए भी देखा जाता है। इस वीडियो को कॉलिन रग्ग नाम के एक एक्स यूज़र ने शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह भी बताया गया है कि बचाव कर्मी तीन दिनों से इस लड़की की तलाश में थे। लेकिन कुछ भी नहीं मिला और वह वापस लौट आए। इस वीडियो को देखने के बाद में लोगों की रूह कांप गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह देखकर मैं महसूस कर सकता था कि वह कितना उन्मत्त था।

हालांकि आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे ही दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल होते हैं और साथ ही साथ इन पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने से चूकते नहीं है। हालांकि जब भी हम कोई ऐसी जगह पर जाते हैं तो हमें बहुत ही ध्यान रखना चाहिए और ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X