रूस-यूक्रेन War से पहले पहुंचा बॅालीवुड - टाइगर 3, RRR और अजय देवगन की रनवे 34 को लेकर खुलासा !

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के बीच दहशत का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार यूक्रेन में कई जगह पर बम के धमाके सुनाई दे रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि आज जहां दर्द का शोर है वहीं एक समय ऐसा भी रहा है जब बॅालीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों की शूटिंग रूस और यूक्रेन के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है।

इस फेहरिस्त में सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 के साथ आरआरआर फिल्म भी शामिल है। आने वाले दिनों में कई फिल्मों के मेकर्स ने इस जगह का चुनाव अपनी फिल्म के लिए किया हुआ था।

Tiger 3, RRR,

ऐसा मालूम होता है कि इसमें अब बड़ा बदलाव किया जाएगा। सबसे पहले बात करते हैं हाल ही में जिस फिल्म की शूटिंग यहां पर हुआ है वो है सलमान खान और कैटरीना कैफ की 250 करोड़ से अधिक बजट के साथ बनने वाली फिल्म टाइगर 3 की।

टाइगर 3 सलमान खान

टाइगर 3 सलमान खान

टाइगर 3 की जो सबसे पहले तस्वीर लीक हुई थी वह रूस की ही थी। जहां पर सलमान ने टाइगर 3 के एक अहम हिस्से की शूटिंग की है। खैर सलमान खान और कैटरीना कैफ अपना रूस का पूरा शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। मेकर्स के प्लान में अब रूस या यूक्रेन शामिल भी हुआ तो उन्हें युद्ध के कारण इसमें बदलाव करना होगा।

रनवे 34, जुग जुग जियो

रनवे 34, जुग जुग जियो

अजय देवगन ने भी अपनी फिल्म रनवे 34 के लिए एयरपोर्ट और क्लब के लिए मास्को को चुना। फैमिली मस्ती, रोमांस और ड्रामा से सजी हुई अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो की भी शूटिंग का एक खास हिस्सा रूस में ही पूरा किया गया है।

गणपत का एक्शन, बड़ी मुश्किल

गणपत का एक्शन, बड़ी मुश्किल

इसके साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत के एक्शन का एक जरूरी हिस्सा रूस में शूट होना है जिसके लिए मेकर्स को अपनी प्लानिंग में अब बदलाव करना पड़ सकता है। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म आरआरआर का भी रिश्ता यूक्रेन से है।

RRR के इस गाने की शूटिंग

RRR के इस गाने की शूटिंग

आरआरआर फिल्म को आलीशान दिखाने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल किया गया है। आरआरआर फिल्म का एक गाना यूक्रेन में फिल्माया गया है। वो गाना कोई और नहीं बल्कि नाचो नाचो है जिसकी पूरी शूटिंग यूक्रेन में की गई है। इससे पहले अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 का एक गाना भी यूक्रेन में फिल्माया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X