..................... Russia Most Beautiful Biker Accident Tatyana Ozolina died in road accident - Hindi Filmibeat

Death News: बाइक चला रही हसीना का हुआ दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, मौके पर हो गई मौत

Tatyana Ozolina

Russia's Most Beautiful Biker Accident: रूस की सबसे खूबसूरत बाइकर के नाम से जानी जाने वाली तात्याना ओजोलिना (Tatyana Ozolina) की तुर्की में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई। खबरों के अनुसार, 38 साल की तात्याना की मौत मुगला प्रांत के मिलास के पास हुई। बताया जा रहा है कि तात्याना अपनी लाल बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर 2015 बाइक को चलाते समय कंट्रोल खो बैठीं, जिसके बाद उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई।

सूत्रों के मुताबिक, उनकी साथ वाली सीट पर सवार तुर्की बाइकर ओनूर ओबुत को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के समय मौजूद एक अन्य बाइकर को कोई चोट नहीं आई। खबरों के मुताबिक, इस हादसे की जांच की जा रही है।

तात्याना ओजोलिना एक बाइकर और इन्फ्लुएंसर थीं, जिनके बाइक प्रेमियों के बीच लाखों फैन थे। 38 साल की तात्याना के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन, टिकटॉक पर पांच मिलियन और यूट्यूब पर दो मिलियन फॉलोअर्स थे। वह लगातार अपने फैंस को बाइक और यात्रा के वीडियो से अपडेट करती रहती थीं।

हाल ही में वह सुर्खियों में रही थीं जब रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसियों पर लगी पाबंदियों के दौरान ग्रीस की सीमा पर यूरोपीय संघ में उनके प्रवेश से इनकार कर दिया गया था। उन्होंने एक नोट में लिखा, "मुझे यूरोप में बाइक चलाने नहीं मिलने से दुख हुआ, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं, क्योंकि मुझे पता था कि ऐसा हो सकता है। इसलिए मैं आगे बढ़ रही हूं। खूबसूरत, गर्मजोशी भरे तुर्की को जीतने के लिए।" एक रूसी मीडिया ने कहा, "रूसी महिला की मोटरसाइकिल एक ट्रक के साथ टकरा गई और वह उसके सिर से टकरा गई।"

Read more about: tatyana ozolina bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X