बिजनेस नहीं फिल्म है महत्वपूर्ण- इमरान हाशमी
असल में फिल्म के निर्देशक शामीन देसाई की पिछले साल ही मृत्यू हो गई थी और फिल्म बंद पड़ गयी। फिर बाद में उनकी पत्नी प्रियंका देसाई ने अक्टूबर 2011 में एक बार फिर से फिल्म के रिलीज की घोषणा की और फिल्म का टाइटल रश रखा। रश में इमरान हाशमी ने एक क्राइम जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई है और उनके साथ नेहा धूपिया मुख्य किरदार में हैं।
इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म के स्पेशल होने की बात बताते हुए कहा "शमीन मेरे अच्छे दोस्त थे लेकिन वो अपनी फिल्म को पिछले तीन सालों में पूरा नहीं कर पाए। इस फिल्म को रिलीज करके मैंने उनका कर्ज उतारा है। उन्होंने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की थी और वो चाहते थे कि ये रिलीज हो मेरे लिये ये मिशन से कम नहीं था।"
इमरान का कहना है कि जितनी संतुष्टि उन्हें इस फिल्म के रिलीज होने पर मिली है उतनी पिछली किसी भी हिट फिल्म से नहीं मिली। इससे पहले इमरान की राज़ 3 भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफर रही थी और उसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री भी पा ली लेकिन रश की शुरुआत को देखकर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देगी।


Click it and Unblock the Notifications












