'रश' से खुद को साबित करना चाहते हैं इमरान
बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी अब अपनी इस इमेज से बाहर आने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म शंघाई में उन्होंने अपनी इस सीरियल किसर की इमेज से हटकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण और जिम्मेदार किस्म का किरदार निभाया और अब इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म रश से भी वो यही आशा कर रहे हैं कि ये फिल्म भी बॉलीवुड में उनके सर से सीरीयल किसर का तमगा हटाकर एक सीरियस और जिम्मेदार किस्म के एक्टर के रुप में उन्हें रिप्रसेंट करेगी।

इमरान हाशमी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो अपनी फिल्म रश को लेकर काफी उत्साहित हैं। रश फिल्म में उन्होंने नेहा धूपिया और सगारिका घाटके के साथ काम किया है। इमरान ने कहा "मैंने फिल्म में एक क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है। जर्नलिस्म को लेकर उसके कुछ उसूल हैं कि किस तरह काम होना चाहिए और अपने इन उसूलों को लेकर उसकी अपने चैनल वालों से जिनके लिए वो काम करता है, अधिकतर बहस होती रहती है। मेरे लिए ये फिल्म मेरे सीरियल किसर इमेज को तोड़ने से भी कई ज्यादा मायने रखती है। मैं अपने आप को कई अलग अलग किरदार निभा कर साबित करना चाहता हूं। सबसे ज्यादा मैं यह साबित करना चाहता हूं कि मैं कई तरह के किरदार निभा सकता हूं। इसलिए मैंने शंघाई जैसे फिल्म भी की।"
साथ ही इमरान ने ये भी कहा कि पैसा उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता है। फिल्म करने के पीछे पैसा कमाना उनका मकसद कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म के लिए हां करने के पीछे पैसा दूसरे या तीसरे नंबर पर आता है। अगर आप सिर्फ पैसा देखकर किसी फिल्म को साइन करते हैं तो कहीं ना कहां कुछ गलत होता है। मुझे लगता है कि फिल्म को करने के पीछे ये उम्मीद होनी चाहिए कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।"


Click it and Unblock the Notifications











