VIDEO: देहाती भाभी बनी नोरा फतेही, गांव की गलियों में मटकाई ऐसी कमर कि उछल पड़े देवर-जेठ...

Viral Dance Video: डांस का किसको शौक नहीं होता है। कोई स्टेज पर अवॉर्ड जीतने के लिए प्रोफेशनल डांस करता है तो कोई इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए डांस करता है। कोई शादी में नागिन डांस करता है तो कोई महिला संगीत में अपने देसी डांस स्टाइल से धूम मचा देता है। भले ही डांस करने के प्लेटफॉर्म अलग-अलग हों, लेकिन डांस करने की फीलिंग सभी में एक होती है। सभी खुशी से डांस करना पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देख देहाती भाभी गांव में ऐसा डांस करती हैं कि हर कोई बस उन्हें देखता ही रह जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी शादी के महिला संगीत में डांस करती नजर आती है। गुलाबी रंग की साड़ी पहने, सिर से घूंघट ओढ़े महिला नोरा फतेही के मोस्ट पॉपुलर गाने 'दिलबर' पर ऐसा बेली डांस करती है कि मोहल्ले और गलियों के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। भाभी की मटकती कमर देख हर कोई उनके डांस की तारीफ करता है। बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो देख कमेंट्स की लगी लंबी लाइन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या डांस मूव्स हैं तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा आप तो नोरा फतेही से आगे निकल गईं। वहीं तीसरे यूजर ने कहा धूम मचा दी। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा दीपू भइया को नोरा फतेही मिल गईं। बता दें कि महिला के इस वीडियो पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं और लगभग 15 हजार कमेंट्स आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications