..................... Rupa Ganguly BJP West Bangal CM profile assets income Mahabharat draupadi - Hindi Filmibeat

क्या ममता बनर्जी के बाद अब ‘द्रौपदी’ का राज? रूपा गांगुली की दावेदारी से बढ़ी हलचल

Rupa Ganguly BJP West Bangal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 इस बार काफी ज्यादा दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। राज्य में बदलाव की मांग हो रही है। वोटिंग प्रतिशत भी इसको साबित कर देता है। तकरीबन 82 फ़ीसदी मतदान के साथ में 6 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने मतदान दिया है। जिसकी वजह से कई सारे बड़े चेहरे चुनावी मैदान में उतरे। लेकिन जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह रूपा गांगुली का है।

Rupa Ganguly BJP West Bangal Election

बीजेपी की उम्मीदवार रूपा गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा को कड़ी टक्कर दी। अगर चुनावी नतीजे रूपा गांगुली के पक्ष में होते हैं तो वह ममता बनर्जी के बाद में पश्चिम बंगाल की राजनीति संभाल सकती हैं। वह बीजेपी की तरफ से राज्य की पहली मुख्यमंत्री बनने की दावेदार भी बताई जा रही हैं।

कौन हैं रूपा गांगुली?

रूपा गांगुली का नाम सुनते ही बी आर चोपड़ा की महाभारत की याद आ जाती है जिसमें उन्होंने द्रोपदी का किरदार निभाया था। यहीं से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी और इस किरदार से आज भी उनको लोग जानते हैं।

रूपा गांगुली ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि बंगाली सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन काम किया है। उनका करियर बहुत ही लंबा और सफल रहा। टीवी के साथ-साथ वह कई सारी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखा चुकी हैं।

रूपा गांगुली का करियर

टीवी इंडस्ट्री के अंदर महाभारत के अलावा रूपा गांगुली ने 'गणदेवता', 'चंद्रकांता', 'कानून', 'कस्तूरी' और 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' जैसे कई पापुलर शोज में काम किया है। इसके अलावा 'पद्मा नदीर माझी', 'युगांत', 'बाड़ीवाली' और 'बर्फी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें फिल्म 'अबोशेशे' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

रूपा गांगुली की राजनीति में एंट्री

रूपा गांगुली ने एक्टिंग में अपने कई साल दिए हैं और फिर साल 2015 में बीजेपी पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। पार्टी में शामिल होने के बाद में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी मिली। उन्हें पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया।

इसके बाद में साल 2016 में उन्हें राज्यसभा में भेजा गया था। अप्रैल 2022 तक वह सांसद रही है। राजनीति में भी उनकी पकड़ धीरे-धीरे मजबूत होती चली गई और अभी के वक्त में 2026 के विधानसभा चुनाव में वह एक मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आई है।

क्या बन सकती हैं मुख्यमंत्री?

अभी के वक़्त में जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण सीट से कड़ा मुकाबला दे रही हैं। अगर बीजेपी राज्य में वह बहुमत हासिल कर लेती हैं और उनका प्रदर्शन मजबूत रहता है तो वह मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताई जा रही हैं। लेकिन राजनीति में अंतिम फैसला चुनावी नतीजे और पार्टी नेतृत्व पर भी निर्भर करता है। लेकिन इस समय वह सबसे ज्यादा चर्चित चेहरों में बताई जा रही है।

रूपा गांगुली के नेट वर्थ

चुनावी हलफनामे की माने तो रूपा गांगुली की कुल संपत्ति तकरीबन 9.4 करोड़ की बताई गई है। उनकी सालाना आय वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 14.5 लाख रुपये है। उनकी संपत्ति में मुंबई, कोलकाता (टॉलीगंज), बोलपुर और हावड़ा में घर और जमीन भी है। जिसकी कीमत 6.95 करोड़ की बताई जा रही है। इसके अलावा उनके पास बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड (करीब 1.12 करोड़ रुपये) और गाड़ियां जैसे महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई ग्रैंड i10 भी है।

Read more about: rupa ganguly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X