..................... Runway 34 trailer launch Ajay Devgn first reaction on the Kashmir Files film success and story।रनवे 34 ट्रेलर लांच अजय देवगन ने द कश्मीर फाइल्स की सफलता और कहानी पर दी पहली प्रतिक्रिया - Hindi Filmibeat

द कश्मीर फाइल्स सुपरहिट होने पर अजय देवगन को आई 'भगत सिंह' की याद- सच्चाई दुनिया के सामने

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स की सफलता का अंदाजा फिल्म की कमाई से लगाया जा सकता है। हर तरफ हो रही चर्चा के बीच अजय देवगन ने भी द कश्मीर फाइल्स को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अजय देवगन से पहले द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी को लेकर अक्षय कुमार और आमिर खान ने भी इस फिल्म को देखना जरूरी बताया है।

Ajay Devgn,

21 मार्च को अजय देवगन ने मुंबई में अपनी आगामी फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर लांच किया। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय देवगन ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर अपनी सोच जाहिर की। ट्रेलर लांच के दौरान अजय देवगन से सवाल किया गया कि दर्शकों को सिनेमाघर की तरफ खींचने के लिए असली घटनाओं पर फिल्म बनाना सबसे सही आइडिया है?

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह मैंने भी बनाई है

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह मैंने भी बनाई है

इस सवाल पर हामी नहीं भरते हुए अजय देवगन ने कहा कि ऐसा नहीं है। यह सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं है। पूरी दुनिया में है। आप जब एक कहानी सुनते हैं जैसे की मैंने भी पहले 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और ये सब, कुछ कहानियां इतनी प्रेरणादायक होती हैं और कई बार जो सच्चाई होती है वो इतनी अमेजिंग होती है कि आप वैसे फिक्शन लिख नहीं सकते हैं।

दुनिया के सामने आनी चाहिए- अजय देवगन

दुनिया के सामने आनी चाहिए- अजय देवगन

अजय देवगन ने इस सवाल के जवाब को और अधिक समझाते हुए कहा कि आइडिया यह नहीं होता है कि ओरिजिनल स्क्रिप्ट या भी सच्ची घटना की तलाश करो। जब आप कुछ ऐसा सुन लेते हैं तो आपको लगता है कि ये बहुत अधिक ऑर्डिनरीचीज होती है। यह दुनिया के सामने आनी चाहिए।

इस वजह से यह फिल्में बनती हैं- अजय देवगन

इस वजह से यह फिल्में बनती हैं- अजय देवगन

वह आगो कहते हैं किइस वजह से आप उसे उठाते हैं। वरना हम कहानियां लिखते और बनातेहैं। जब कुछ सुनते हैं तो ऐसा लगता है कि ये बननी चाहिए या नहीं। बननी चाहिए दुनिया के सामने आनी चाहिए या नहीं आनी चाहिए। आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स कमाई के लिहाज से 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने से कुछ कदम दूर है।

190 करोड़ से अधिक की कमाई, अक्षय और आमिर खान का बयान

190 करोड़ से अधिक की कमाई, अक्षय और आमिर खान का बयान

इस फिल्म ने अभी तक 190 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं आमिर खान ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा था कि यह फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए। मैं भी इसे जल्द देखूंगा। अक्षय कुमार ने भी द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के काम की तारीफ कर इस फिल्म को जल्द देखने की इच्छा जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X