रनवे 34 ट्रेलर- अजय देवगन, अमिताभ बच्चन का दमदार अंदाज, इस थ्रिलर के साथ ईद होगी धमाकेदार
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म रनवे 34 इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जा चुका है, जो फैंस के उत्साह को दुगुना कर रही है। बता दें, अजय देवगन ना सिर्फ बतौर एक्टर से फिल्म जुड़े हैं, बल्कि उन्होंने इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह थ्रिलर फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'रनवे 34' की कहानी पायलट विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अजय देवगन द्वारा निभाया गया है। विक्रांत की फ्लाइट एक अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन से टेक-ऑफ करने के बाद एक रहस्यमयी रास्ता लेती है। यह एक इमोशनल और हाई ओक्टेन थ्रिलर फिल्म है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी 2015 की सच्ची घटना पर आधारित है, जब दोहा- कोच्ची फ्लाइट को खराब visibility की वजह से एक भंयकर दुर्घटना से बचाया गया था, और दक्षिण भारत के दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया गया था। रनवे 34 में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी, कैरी मिनाती, आकांक्षा सिंह, अंगिरा धर जैसे कलाकार भी दिखेंगे।
गौरतलब है कि, अजय देवगन ने इससे पहले 'यू मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है और इन दोनों ही फिल्मों में वह लीड एक्टर थे। अब 'रनवे 34' में भी वो दोनों जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे।
अजय देवगन द्वारा निर्मित, रनवे 34 को कुमार मंगत पाठक, विक्रांत शर्मा, संदीप हरीश केवलानी, तरलोक सिंह जेठी, हसनैन हुसैनी और जय कनुजिया द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











