..................... Running Shaadi director feels its title change just before the release is unfortunate - Hindi Filmibeat

रनिंग शादी का टाइटल बदलकर खुश नहीं है डायरेक्टर अमित रॉय

रनिंग शादी के टाइटल में तो बदलाव से इस फिल्म के डायरेक्टर अमित रॉय इससे खुश नहीं हैं।

By Shivani Verma

कल यानी 17 फरवरी को तापसी पन्नू की दो फिल्में रिलीज़ हो रही हैं पहली द गाज़ी अटैक और दूसरी रनिंग शादी। रनिंग शादी फिल्म का नाम पहले रनिंग शादी.कॉम रखा गया था लेकिन एक मेट्रिमोनियल साइट के केस के चलते इस फिल्म के नाम को रिलीज़ के दो चार दिन पहले ही बदलकर रनिंग शादी रखना पड़ा।

running-shaadi-director-not-happy-for-title-change-of-movie

फिल्म के टाइटल में तो बदलाव कर दिया गया है लेकिन इस फिल्म के डायरेक्टर अमित रॉय इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म के रिलीज़ से ठीक पहले इसका नाम बदलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

सिनमटॉग्रफर से निर्देशक बने अमित ने कहा कि उनकी इस फिल्म ने जिस तरह की समस्या को झेला है वह इस बात का परफेक्ट उदाहरण है कि इस देश में फिल्म बनाना कितना मुश्किल काम है।

बताते चलें कि 'शादी डाट काम' अपने पोर्टल का नाम प्रयोग करने पर फिल्म के खिलाफ बांबे उच्च न्यायालय चली गई थी। वेबसाइट का नाम इस्तेमाल किये जाने को लेकर इसके मालिकों ने 50 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X