सिद्धार्थ मल्होत्रा की बाहों में लेटी नजर आईं कियारा आडवाणी, शेरशाह की रिलीज से पहले ग्लैमरस फोटोशूट
शेरशाह फेम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए ग्लैमरस रोमांटिक फोटोशूट करवाया है। जहां कियारा आडवाणी मैगजीन के लिए बोल्ड पोज देती नजर आईं तो कुछ तस्वीरों में रियूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी ग्लैमरस पोज दिए। दोनों का ये लेटेस्ट फोटोशूट शेरशाह की रिलीज से पहले सामने आया है।
बता दें शेरशाह 12 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दोनों की फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और उम्मीद है कि फिल्म को भी फैंस का प्यार मिले।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शेरशाह से पहले बड़ा सरप्राइज अपनी ग्लैमरस तस्वीरों का दे दिया है। जिसमें वह मैगजीन के कवर पर बेहद नजदीक और रोमांटिक अंदाज में नजर आए। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इन तस्वीरों को शेयर किया। दोनों के अफेयर की खबरों के बीच ये तस्वीरें खासा वायरल हो रही हैं।

शेरशाह के प्रमोशन में कियारा-सिद्धार्थ
इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ही शेरशाह के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच दोनों ने जमकर तस्वीरें क्लिक करवाईं तो ढेर सारी रोमांटिक वीडियो भी दोनों के देखने को मिले।

पहली बार
पहला मौका है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने खुलकर फिल्म के चलते साथ साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी तो फैंस को पर्दे पर पसंद आ ही रही है। साथ ही साथ दोनों की फोटो पर भी प्यारे प्यारे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

अफेयर की खबरें
लंबे समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अफेयर की खबरें आती रही हैं। इससे पहले तो दोनों को वेकेशन पर भी स्पॉट किया गया था। हालांकि दोनों ने कभी भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

कहां देख पाएंगे शेरशाह
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। 12 अगस्त से फैंस घर बैठें ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस फिल्म को एन्जॉय कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











