रूमर्ड बॉयफ्रेंड की मां ने अस्पताल में रात भर रखा जान्हवी कपूर का ख्याल, इस वजह से हुईं थीं एडमिट!

janhvi kapoor shikhar pahadia

जान्हवी कपूर का नाम काफी समय से एक शख्स से जुड़ रहा है जिसका नाम शिखर पहाड़िया है। रूमर्ड कपल अक्सर एक साथ नजर आता रहता है। इस वक्त उनको लेकर चर्चा है और कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर की होने वाली सास ने अस्पताल में उनकी काफी देखरेख की थी।

जी हां, पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस महीने की शुरुआक में जान्हवी कपूर के पेट में परेशानी की शिकायत हुई थी और इसके बाद उनको मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जब उनका जांच हुई तो पता चला कि ये फूड पॉयजनिंग का शिकार हुईं हैं। ऐसे में अभिनेत्री ये चाहती थीं कि उनका परिवार साथ में रहे।

लेकिन उनके पिता बोनी कपूर देश से बाहर थे, तो पता चला कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां देखभाल की। एक सूत्र ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, ''शिखर की मां स्मृति शिंदे रात भर अस्पताल में जान्हवी के बिस्तर पर थीं। उसने अगले दिन भी जान्हवी कपूर की देखरेख की।'' अब उनको लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं और लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस खबर पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''उनकी मां ने अच्छा काम किया।'' एक ने लिखा, ''मां कमी पूरी नहीं हो सकती।'' एक ने लिखा, ''हां ठीक है ध्यान रखा पर फोटो में क्लीवेज दिखाने की क्या जरूरत है...।''

एक ने लिखा, ''अच्छी बात है, क्या बड़ी बात हो गई इसमें।'' एक ने लिखा, ''फ्यूचर सासू मां ने सेवा की।'' लोग इस तरह से लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि जान्हवी कपूर की तरफ से इसको लेकर किसी तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Read more about: janhvi kapoor shikhar pahadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X