ये कैसी अफवाह.. कॉमेडी स्टार राजपाल यादव नहीं रहे!

[बॉलीवुड न्यूज] कभी दिलीप कुमार तो कभी कादर खान..समय समय पर बॉलीवुड सितारों के मरने की अफवाह सोशल मीडिया में वायरल हो जाती है। जिससे न सिर्फ वे सितारे, बल्कि उनके फैंस भी काफी व्यथित हो जाते हैं। बहरहाल, इस खेल का ताजा शिकार बनें हैं राजपाल यादव।

पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप पर अफवाह फैली है कि बॉलीवुड के जानेमाने हास्‍य ‌अभिनेता राजपाल यादव का निधन हो गया। अफवाह कुछ इस प्रकार है-

मशहुर हास्य अभिनेता राजपाल यादव अब हमारे बीच नहीं रहे..आज सूबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा..इसको बाद उन्हें मुम्बई की लीलावती अस्पताल मे भर्ती किया गया जहा आज शाम 6 बजे उन्होंने दम तोड दिया। सूत्रों के अनुसार राजपाल यादव कर्ज मे डुबे हुऐ थे उन पर भारी कर्ज का दबाव बना हुआ था..जिस कारण वो काफी दिनो से परेशानी का सामना करते आ रहे थे..उनके शव को कल सुबह उनके पैतृक गॉव तरकपुर ऊप्र ले जाया जायेगा!

आपको बता दें, ये सभी बातें बिल्कुल गलत हैं। राजपाल यादव ने खुद अपने फैंस को इन अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत दी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि, कौन है जो राजपाल की मौत की खबरों को इस तरह वायरल कर रहा है।

फिलहाल, इस मामले को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं कि जिस इंसान ने राजपाल यादव पर केस किया था शायद वो इस तरह की अफवाहें फैला रहा है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें, ये खबरें तब से बाजार गर्म कर रही, जबसे राजपाल यादव का कोर्ट केस का मामला सामने आया है।

विशेष नोट- सलमान, शाहरूख हों या रणबीर, बॉलीवुड की सभी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X