एक साथ नजर आए रुमर्ड कपल आदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, रिश्ते पर लगी मुहर

Aditi-Siddharth: रुमर्ड कपल के तौर पर इस वक्त आदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को लेकर चर्चेएं जोरो पर हैं। बी-टाउन में दोनों के रिश्ते को लेकर हमेशा ही बातें होती रहती हैं। हाल ही में लवबर्ड अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को मुंबई में लंच डेट पर जाते हुए देखा गया है।
लंच डेट पर जाते हुए दोनों काफी क्यूट लग रह थे, हां पर दोनों एक साथ मीडिया के सामने नहीं आए। इस दौरान अदिति ने सैटिन पीच रंग की शर्ट और ब्राउन पैंट में बेसिक लुक चुना। उन्होंने सिंपल मेकअप, स्लिंग बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ लुक को पूरा किया था।
सिद्धार्थ ने पैपराजी को पोज नहीं दिए थे पर आदिति ने कैमरे के सामने पोज दिए और बात भी की। रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालाँकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
अदिति और सिद्धार्थ ने हाल ही में हैदराबाद में अपने महासमुद्रम सह-कलाकार शारवानंद की सगाई समारोह में भाग लिया। इसमें दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी, फैंस को इस तरह से दोनों को साथ में देखकर काफी खुशी हुई थी।
हाल ही में, अपनी आने वाली फिल्म ताज के एक कार्यक्रम के दौरान, अभिनेत्री से सिद्धार्थ के साथ डेटिंग की अफवाहों के बारे में टिप्पणी करने के लिए कहा गया था। तो एक्ट्रेस ने इस सवाल को इग्नोर करते हुए मुझे भूख लग रही है, मैं खाने खा जा रही हूं। इसके बाद पैपराजी ने एक्ट्रेस से कोई सवाल नहीं किए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ अभिनेता सिद्धार्थ शंकर द्वारा निर्देशित कमल हासन की इंडियन 2 में अगली बार दिखाई देंगे। दूसरी ओर, अदिति, अदिति गांधी टॉक्स नामक एक मूक परियोजना में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में वेब सीरीज ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड भी है। इसके अलावा आदिति के पास कई सारे नए प्रोजेक्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications