RUMOUR: क्या ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी फिल्म होगी 'विक्रम वेधा'?
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और उनकी फिल्म को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के बीच क्लैश होगा। जहां दर्शक पहले से ही इस लड़ाई को देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं फिल्म के बजट को लेकर खबरें सभी का ध्यान खींच रही हैं।
इस फिल्म के बजट को लेकर खबर है कि ये ऋतिक रोशन की सबसे बड़े बजट की फिल्म है लेकिन ये पूरी तरह से अफवाह है। इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

ये फिल्म तमिल फिल्म विक्रम वेधा की आधिकारिक रीमेक है। इसमें आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे और यह दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

11 करोड़ के कम बजट पर बनाया गया था
दिलचस्प बात यह है कि इसे कथित तौर पर 11 करोड़ के कम बजट पर बनाया गया था और इसने 60 करोड़ से अधिक की कमाई की, जो बहुत बड़ी है। अब, कुछ रिपोर्टों के अनुसार, विक्रम वेधा रीमेक का बजट 175 करोड़ रुपये बताया जा रहा ह, जो कि पूरी तरह से गलत है। इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

158 करोड़ के बजट पर बनाया गया था
हां, आपने उसे सही पढ़ा है! ये अफवाह है और इस तरह का जानकारी चर्चा में है। बात करें ऋतिक की फिल्म वॉर की तो एचआर की सबसे महंगी फिल्म माना जाता है और कथित तौर पर इसे 158 करोड़ के बजट पर बनाया गया था।

शूटिंग भी पूरी हो चुकी है
खैर, रिपोर्टों ने निश्चित रूप से हमें यह देखने के लिए उत्साहित किया है कि इतना पैसा कहाँ खर्च किया गया है। इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान काफी एक्साइ़टेड हैं और फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

इस वक्त निगेटिव रोल में काफी धमाका कर रहे हैं
ऐसा कहा जाता है कि सैफ अली खान इस वक्त निगेटिव रोल में काफी धमाका कर रहे हैं। इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें है और रीमेक के इस दौर में बड़ा धमाका तय माना जा रहा है।

कृष 4
ऋतिक रोशन कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में कुछ मास्टरपीस सबके सामने होंगी। कृष 4 को लेकर भी आए दिन खबरें आतीं हैं लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications