ईडी की निर्देशक रूमी जाफरी से पूछताछ, बनाने वाले थे रिया चक्रवर्ती और सुशांत के साथ फिल्म
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी की जांच जारी है। अब तक जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले में रिया चक्रवर्ती व सुशांत के परिवार से पूछताछ कर चुकी है। अब ईडी ने बयान दर्ज करने के लिए डायरेक्टर रूमी जाफरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ऑफिस से रूमी जाफरी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। रूमी जाफरी वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने दावा किया था कि वह पहली बार पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को एक साथ लाने वाले थे।
ईडी रूमी जाफरी से सवाल-जवाब करेगी। सुशांत केस में ईडी ने हाल में ही रूमी जाफरी को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। हो सकता है कि ईडी सुशांत से जुड़े वित्तीय लेन देन के बारे में उनसे पूछताछ करें। बता दें अब तक ईडी रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, सुशांत के पिता केके सिंह, सुशांत की बहन, सुशांत के स्टाफ, कुक व दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर चुकी है। अब इस मामले में फिल्म निर्देशक रूमी जाफी को भी तलब किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications