..................... Rudra: The Edge Of Darkness trailer out now, Ajay Devgn in role of a cop, impresses with intense avatar | 'रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस' ट्रेलर: इंटेंस कॉप अवतार के साथ अजय देवगन ने लिया शानदार डिजिटल डेब्यू - Hindi Filmibeat

'रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस' ट्रेलर: इंटेंस कॉप अवतार के साथ अजय देवगन ने लिया शानदार डिजिटल डेब्यू

अजय देवगन ने क्राइम ड्रामा सीरीज़ 'रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस' के साथ ओटीटी पर डेब्यू कर लिया है। यह सीरीज़ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम की जाएगी। फिलहाल इसके रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक कॉप के रोल में अजय देवगन यहां काफी इंटेंस और ग्रे शेड में दिखाई दे रहे हैं, जो कि फैंस के लिए काफी नया है।

रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज़ लूथर (Luther) का भारतीय रूपांतरण है। अजय देवगन इस सीरीज़ में एक पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रहे हैं, जो आगे चलकर एक साइको क्रिमिनल बन जाता है। इस सीरीज़ का निर्माण एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज़ मिलकर कर रहे हैं।

rudra-the-edge-of-darkness-trailer-out-now-ajay-devgn-in-role-of-a-cop

अजय देवगन इससे पहले भी कई फिल्मों में कॉप के रोल में दिख चुके हैं, लेकिन कोई शक नहीं कि इस सीरीज में वो काफी अलग दिख रहे हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अजय देवगन कहते हैं- "पर्दे पर पुलिस वाले का किरदार निभाना मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इस बार यह किरदार ज़्यादा गहरा, मुश्किल और डार्क है। मुझे इस किरदार की शख़्सियत ने सबसे अधिक प्रभावित किया। सम्भवत: यह मौजूदा दौर में सबसे ग्रे कैरेक्टर है।"

अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर अजय ने कहा- "मेरी हमेशा से कोशिश यही रही है कि काबिल लोगों के साथ बेहतरीन काम करूं। रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस बांधकर रखने वाले कहानी है और इस सफ़र की शुरुआत करने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है।"

रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज़ लूथर (Luther) का हिंदी रीमेक है। लूथर में इदरिस एल्बा ने डीसीआई जॉन लूथर का रोल निभाया था। एलिस मोर्गन रूथ विल्सन के रोल में थीं। 2010 से 2019 के बीच इसके पांच सीज़न आ चुके हैं। पहले सीज़न में 6 एपिसोड्स थे। बीबीसी वन पर इसका प्रसारण हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X