VIDEO : कानपुर में सपना के ठुमके देख बेकाबू भीड़ ने जमकर काटा हंगामा, लाठीचार्ज
Recommended Video

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की क्रेज इन दिनो बिग बॉस से आने के बाद लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी ने पहली बार उत्तर प्रदेश के कानपुर में जाकर अपना शो किया है। सपना चौधरी से जुड़ी एक खास खबर कानपुर से आ रही है।
एएनआई के खबर के मुताबिक सपना चौधरी का शो कानपुर में था। इस शो को ब्रजेंद्रा स्वरुप पार्क में आयोजित किया गया था। रिपोर्ट्स की माने तो सपना के शो के दौरान वहां पर भगदड़ मच गई और पुलिस ने लाठी चार्ज भी कर दी। सपना चौधरी उस समय अपने मशहूर गाने तेरी आख्या का यो काजल पर डांस कर रही थी।

उसी वक्त वहां पर खड़े सपना के फैंस बेकाबू हो गए और पुलिस को वहां पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बवाल के दौरान सपना ने खुद भी गुजारिश की पर भीड़ नही थमी जिसके चलते संचालक सपना को स्टेज से नीचे उतारकर ले आए। भीड़ ने वहां पर जमकर बवाल काटा और वहां पर कुर्सियां तक तोड़ डाली।
थोड़े ही देर में लोग इतने बेकाबू हो गए कि लोगो ने वहां पर लगी बैरीकेडिंग भी तोड़ डाली और अंदर खुसने का प्रयास करने लगे। इतना होना ही था कि सपना को उसी समय शो बंद करना पड़ा और पुलिस को मामले को काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। सपना के शो में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है।
सपना चौधरी की फैन फॉलोविंग इतनी है कि सलमान खान भी बिगबॉस के सेट पर सपना की तारीफ करते हुए नजर आए थे। सपना ने जब बिग बॉस में कदम रखा था तब उनके लाखों फैंस थे। लेकिन बिग बॉस से निकलने के बाद उनके फैंस की तादात कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।
इसके बाद सपना चौधरी मशहूर टीवी सीरियल वीरपुर की मर्दानी में आइटम नम्बर करती हुई नजर आई थी। आपको ये भी जानकर हैरानी होगी की सपना चौधरी बहुत ही जल्दी फिल्मों में भी नजर आएंगी क्योंकि खबरों की माने तो उनको फिल्मों के भी ऑफर मिल चुके है।


Click it and Unblock the Notifications












