बिग बॉस सीज़न 14 की विजेता बनीं रुबीना दिलैक, सलमान से ट्रॉफी लेना भूल स्टेज से चली गईं

बिग बॉस 14 के आखिरी दो फाईनलिस्ट रहे रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य और आखिरकार, बिग बॉस सीज़न 14 की विनर बनीं शक्ति एक्ट्रेस रूबीना दिलैक। रुबीना ने काफी वोट्स से राहुल वैद्य को पीछे छोड़ दिया और लाइव वोटिंग में बाज़ी मारी।

रूबीना दिलैक, इतनी सशक्त प्रतिभागी थीं कि उन्होंने कभी भी भेड़चाल में शामिल होने की कोशिश नहीं की। इसके लिए भले ही कभी उन्होंने प्रतिभागियों से बगावत की, कभी सीनियर्स से तो कभी खुद बिग बॉस के भी खिलाफ जाकर खड़ी हो गईं।

rubina-dilaik-wins-bigg-boss-season-14-forgets-to-take-the-trophy

गौरतलब है कि रूबीना ने टीवी पर ज़ी टीवी के सीरियल छोटी बहु से सफलता पाई थी जिसके बाद कलर्स के सीरियल शक्ति से किन्नर बहू के किरदार में उन्होंने देश का दिल जीता।

बिग बॉस 14 का विनर अनाउंस होते ही रूबीना स्टेज छोड़कर अपने परिवार के पास दौड़ गईं और ट्रॉफी लेना ही भूल गईं। सलमान खान को उन्हें ट्रॉफी लेने के लिए याद दिलाना पड़ा। तब जाकर रूबीना स्टेज पर वापस आईं।

Reject होकर शुरूआत

Reject होकर शुरूआत

रूबीना दिलैक ने बिग बॉस की शुरूआत एक Rejected प्रतिभागी के तौर पर की थी। घर में एंट्री लेते ही रूबीना को घर में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

ट्रॉफी आने का था इंतज़ार

ट्रॉफी आने का था इंतज़ार

रुबीना के ट्रॉफी जीतते ही, अभिनव का रिएक्शन शानदार था। हालांकि, अभिनव का कहना था कि रुबीना तो विजेता पहले दिन से है। उन्हें बस इंतज़ार है तो ट्रॉफी के घर आने का।

खूब हुई आलोचना

खूब हुई आलोचना

इसके लिए उन्हें सीनियर्स गौहर खान, हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ होस्ट सलमान खान की तरफ से काफी आलोचनाएं मिलीं। सभी का मानना था कि ये मौका रूबीना के लिए बेहतरीन समय था अपना खेल मज़बूती से दर्शकों के सामने रखने का। लेकिन रूबीना कहीं खोई दिखाई दीं।

फैन्स का मिला साथ

फैन्स का मिला साथ

रुबीना दिलैक का सफर बिग बॉस में बहुतही शानदार रहा है। उन्होंने मज़बूती से हर हफ्ता पार किया। उनके सफर को देख, फैन्स ने हमेशा उनका साथ दिया। धीरे धीरे रुबीना ने घर में भी सभी का दिल जीता।

राहुल भी बन गए दोस्त

राहुल भी बन गए दोस्त

घर में रुबीना का सफर इतना शानदार रहा कि आखिरी हफ्ते में उनके सबसे बड़े दुश्मन राहुल वैद्य भी उनके दोस्त बन गए। हालांकि, दोनों में मनमुटाव किस कारण था ये इन दोनों को ही नहीं पता।

हर हफ्ते नॉमिनेशन की मार

हर हफ्ते नॉमिनेशन की मार

रूबीना दिलैक ने शुरूआती एपिसोड्स से ही बिग बॉस में नॉमिनेट होने का खतरा झेला। अंत तक आते आते तो वो पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट भी हो गईं। पूरे सीज़न भर नॉमिनेशन में जाने के बावजूद, रुबीना दिलैक ने फिनाले तक अपनी जगह बनाई।

हार कर भी जीतीं

हार कर भी जीतीं

रूबीना ने टिकट टू फिनाले टास्क जीता लेकिन जीतने के बावजूद वो फाईनलिस्ट नहीं बन सकती थीं क्योंकि वो सज़ा के तौर पर पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट हो चुकी थीं। रूबीना ने अपना फिनाले टिकट निक्की तंबोली को दिया।

जीत की बधाई

जीत की बधाई

आखिरकार, रूबीना, बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीत चुकी हैं और फैन्स लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X