Bollywood News : रूबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकियां, कटरीना कैफ की मेहंदी वायरल

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को लगातार मिल रही धमियों की। अभिनव शुक्ला ने हाल ही में आसिम रियाज को लेकर कमेंट किया था, जिसके बाद अब अभिनव को जान से मारने की धमकी मिली है। अभिनव ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इंटरनेट पर अभिनव और उनके परिवार को धमकी दी गई। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया है और कहा है कि जैसे सलमान खान के घर पर गोली चलाई थी, वैसे तेरे घर पर आकर भी गोली मारूंगा।

दरअसल, रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी... वहीं, अगर पोस्ट की बात करें तो उसमें देखा जा सकता है कि किसी अंकुश गुप्ता नाम के एक यूजर ने अभिनव को लिखा कि ... मैं लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हूं, तेरे घर का पता है मुझे, आ जाऊं क्या गोली मारने के लिए।

इसके साथ ही कैटरीना कैफ एक बार फिस से अपने फैंस का दिल जीत ले गई हैं। कटरीना कैफ ने अपनी दोस्त की शादी में विक्की कौशल के लिए अपने प्यार का खूबसूरती से इजहार किया और उनकी ये अदा हर किसी के दिल को छू गई है। अपनी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में दोनों ने मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और हर एक फोटो में कपल गोल्स भी दिए। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जहां फैंस ने देखा कि कटरीना ने अपने दाहिने हाथ पर मेहंदी लगाई हुई है, जिस पर 'VK' लिखा हुआ है, यानी विक्की के नाम के शुरुआती अक्षर।

LIVE Feed
  • Apr 21, 2025 9:16 PM

    आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे ने अब छिदवाए नाक कान ? नया लुक देख दंग रह गए लोग

    हाल ही में अनाया (Anaya bangar) ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया व्हाइट स्किन टाइट शर्ट और ट्राउजर पहनी नजर आ रही हैं। खुले बाल, आंखों पर लाइनर, मश्कारा, होंठों पर लिपिस्टिक खुले बाल और नखरीले अंदाज के साथ वह अपना नया लुक दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया ने इयररिंग भी पहने हुए हैं। जो खास नोटिस किए जा रहे हैं। अनाया के लुक को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे है।

  • Apr 21, 2025 7:19 PM

    Elon Musk की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, बोलीं- अपने सपनों को...

    ईस्टर के दिन, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर आस्था और शक्ति के साथ एक्ट्रेस को प्रार्थना करते हुए देखा गया। बता दें कि इस दौरान उनके साथ सुपरमॉडल, न्यूट्रिशनिस्ट और नामी बिजनेसमैन एलन मस्क की मां मेय मस्क भी नजर आई थीं। यह यात्रा उनकी मां के हाल ही में निधन के बाद हुई है, और जबकि ईस्टर आमतौर पर एक ऐसा दिन होता है जिसे वह अपने परिवार के साथ चर्च में बिताती हैं, जैकलीन ने इस साल इसे शहर के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक में आध्यात्मिक क्षण के साथ मनाने का फैसला किया।

    Elon Musk की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, बोलीं- अपने सपनों को...
  • Apr 21, 2025 5:34 PM

    जूनियर NTR और प्रशांत नील की मास एक्सट्रावगांजा 'NTRNeel' की कल से शुरू होगी शूटिंग

    मासेस के फेवरेट जूनियर NTR एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं। इस बार वो ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत नील और फेमस प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर एक बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका टेंटेटिव टाइटल #NTRNeel रखा गया है। इस बार जबरदस्त एक्शन का धमाका होने वाला है! जूनियर NTR की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और प्रशांत नील की ग्रिटी स्टोरीटेलिंग का तगड़ा कॉम्बिनेशन फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। मेकर्स ने हाल ही में अनाउंस किया कि फिल्म की शूटिंग 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। और शूट से बस एक दिन पहले उन्होंने एक शानदार तस्वीर शेयर करके सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज़ और बढ़ा दिया है।

  • Apr 21, 2025 4:45 PM

    क्रिस्टन स्टीवर्ट ने थामा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड डिलन मेयर का हाथ

    हॉलीवुड की ट्वाइलाइट फेम एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। क्रिस्टन स्टीवर्ट शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर डिलन मेयर के साथ शादी की। दोनों ने अपने लॉस एंजेलेस वाले घर में प्राइवेट फंक्शन में डिलन मेयर का हाथ थामा। आपको बता दें कि दोनों की शादी में फैमिली मेंबर्स के अलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे। बता दें कि क्रिस्टन स्टीवर्ट और डिलन मेयर के सबसे खास मौके पर एक्ट्रेस एशलें बेंसन और उनक हसबैंड ब्रैंडन डेविस भी शामिल हुए थे।

  • Apr 21, 2025 3:34 PM

    'मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था...' आरोप सुनते ही एक्स हसबैंड राजीव सेन पर भड़कीं चारू असोपा, सुनाईं खरीखोटी

    चारू कहती हैं कि- एक कमेंट मुझे सुनने को मिला है कि मैं एक दोस्त के साथ बात करती हुई पकड़ी गई थी। अच्छा...अगर आपने मुझे किसी से बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ा तो आपको पता होगा कि मैंने क्या बातें की होंगी। जिस दोस्त से मैं बात कर रही थी चलो उसका नाम ही बता दो। तुमको हवा में बातें नहीं करनी चाहिए। ये सब हवा में ही बातें करते हैं। चारू ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में राजीव सेन द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को एक दम झूठा करार दिया है। आपको बता दें कि चारू ने साल 2019 में राजीन सेन से शादी की थी और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था।

  • Apr 21, 2025 2:49 PM

    'मर्दानी 3' की रिलीज़ डेट का ऐलान, रानी मुखर्जी का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़!

    आज YRF ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है – यह फिल्म शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (4 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है – शिवानी की अच्छाई बनाम खतरनाक बुराई के बीच।

  • Apr 21, 2025 2:21 PM

    उत्तराखंड में मंदिर के दावे से पलटी Urvashi Rautela, बोलीं- लोग ठीक से सुनते नहीं...

    दरअसल आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया कि उत्तराखंड में उनके नाम का मंदिर है। अब वह चाहती है कि साउथ में भी उनके फैंस के लिए मंदिर बने जैसे कि रजनीकांत जैसे सेलिब्रिटीज का है। इस बयान को लेकर अब लगातार एक्ट्रेस की आलोचना की जा रही है और इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद सफाई भी दी है।

  • Apr 21, 2025 1:11 PM

    सोहेल खान का गीला पजामा देख लोगों ने उड़ा दी खिल्ली,-Day Fall-Night Fall, तो कोई बोला- डायपर पहनो

    इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ ऐसा हो गया कि सोहेल खान के मजे लिए जा रहे हैं। इस वीडियो में सोहेल खान पैपराजी को पोज दे रहे थे और उनको शायद पता नहीं था कि उनकी पैंट में जिप के पास पानी गिरा हुआ और वहां पर गीला गीला साफ समझ में आ रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं कमेंट्स बॉक्स भरा हुआ है।

  • Apr 21, 2025 12:35 PM

    मालविका मोहनन ने मुंबई को बताया महिलाओं के लिए असुरक्षित

    प्रभास के साथ 'द राजा साब' में नजर आने वाली एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई भयावह घटना का जिक्र किया है। उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन से जुड़ा किस्सा सुनाया है, जब एक अनजान इंसान ने उनसे किस करने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि मायानगरी उन अनगिनत महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, जो हर दिन पब्लिक प्लेस पर निकलती हैं।

  • Apr 21, 2025 11:39 AM

    जस्टिन बीबर कोचेला में सरेआम करते दिखे ये काम

    कैनेडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर फैंस को उनकी चिंता सता रही है। दावा किया जा रहा है कि वो नशे की हालत में झूम रहे हैं। पॉप स्टार की दुबली-पतली हालत देखकर भी फैंस परेशान हैं। उनका ये वीडियो तब आया है, जब उनकी वाइफ हैली बीबर संग खराब रिश्ते की अफवाहें उड़ रही हैं। इस वायरल वीडियो में जॉइंट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक और वीडियो में वो अग्रेसिव होकर नाचते दिख रहे हैं। 31 साल के जस्टिन की कम एनर्जी और हेल्थ देखकर उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चर्चा होने लगी है।

  • Apr 21, 2025 10:35 AM

    दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने लावारिस बच्ची को बचाया

    एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी जो कि एक पूर्व सेना अधिकारी हैं, उन्होंने रविवार को एक ऐसा काम किया जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इंटरनेट पर उन्हें भर-भरके प्यार मिल रहा है। खुशबू भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट थीं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दिखाया गया कि कैसे उन्होंने बरेली में अपने घर के पास एक लावारिस बच्चे को बचाया और वादा किया कि वह उसकी देखभाल करेंगी। उनके इस कदम और प्रयास ने इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया है।

  • Apr 21, 2025 10:08 AM

    काजोल-अजय ने बेटी निसा पर बर्थडे पर लुटाया प्यार, 22 साल की हुई ला़डली

    अजय देवगन और काजोल अपने बच्चों पर जान छिड़कते हैं। उनकी लाडली बेटी निसा देवगन अब 22 साल की हो गई हैं। काजोल और अजय ने बेटी का 22वां बर्थडे बहुत जोर-शोर से सेलिब्रेट किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर बेटी को बर्थडे विश करते हुए कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। काजोल ने कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें निसा हूबहू उनकी तरह की नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

  • Apr 21, 2025 9:43 AM

    अक्षरा सिंह और उनके पिता बिपिन सिंह को बेगुसराय कोर्ट ने भेजा समन

    एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्हें और उनके पिता बिपिन सिंह को बेगुसराय कोर्ट ने समन भेजा है। उन पर एक शो के ऑर्गनाइजर्स ने धोखधड़ी का केस दर्ज कराया था। बीच में स्टेज शो छोड़कर जाने के कारण अब दोनों को ही कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। मामला ताजा नहीं है। बल्कि साल 2023 का है, जो कि दुर्गा पूजा से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अक्टूबर, 2023 में दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया था, जो कि समस्तीपुर जिले के पास के एक गांव में हुआ था। अब वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बीच में ही स्टेज छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत हुई। केस दर्ज हुआ और अब फर्स्ट क्लास के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश ने शनिवार 19 अप्रैल को इसी मामले में समन जारी किया है।

  • Apr 21, 2025 9:03 AM

    एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या राय ने शेयर की पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग क्यूट फोटो

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। उनके अलग होने की कई रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं। अब ऐश्वर्या ने अपने एक पोस्ट से तलाक की सारी खबरों पर विराम लगा दिया है। रविवार को अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है और एक फैमिली फोटो शेयर की है। जिस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

  • Apr 21, 2025 7:55 AM

    'जाट' रचने वाली है इतिहास, बस चाहिए इतने करोड़

    ‘गदर 2’ के लगभग दो साल बाद सनी देओल ने ‘जाट’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक्टर ने अपने दमदार ड़ायलॉग और एक्शन अवतार से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। यहां तक कि लेटेस्ट रिलीज अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद भी ‘जाट’ पूरा दमखम दिखा रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जाट’ ने 11वें दिन यानी दूसरे संडे 50.67 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 5.65 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘जाट’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 75.05 करोड़ रुपये हो गई है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X